14 मार्च 2013 - 20:30

तेहरान की सेंट्रल नमाज़े जुमा आयतुल्लाह जन्नती की इमामत में अदा की गई उन्होंने लाखों नमाज़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि ईरान के अगले राष्ट्रपति इलेक्शन में पब्लिक को हिस्सा लेने से रोकने के सिलसिले में दुश्मन की सारी कोशिशें नाकाम हो जायेंगी

तेहरान की सेंट्रल नमाज़े जुमा आयतुल्लाह जन्नती की इमामत में अदा की गई उन्होंने लाखों नमाज़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि ईरान के अगले राष्ट्रपति इलेक्शन में पब्लिक को हिस्सा लेने से रोकने के सिलसिले में दुश्मन की सारी कोशिशें नाकाम हो जायेंगी।आयतुल्लाह अहमद जन्नती ने तेहरान की सेंट्रल नमाज़े जुमा के ख़ुतबों में बयान किया कि जून में होने वाले राष्ट्रपति इलेक्शन को फीका करने के लिये दुनिया भर की बड़ी ताक़तें अपने इलाके के तत्वों के सहयोग से ग़लत प्रचार कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पब्लिक के बीच तनाव ईजाद करने के लिए नकारात्मक प्रचार किया जा रहा है लेकिन हमेशा की तरह इस बार भी ईरानी क़ौम इलेक्शन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेगी और दुश्मनों की सारी साज़िशों पर पानी फेर देगी।आयतुल्लाह जन्नती ने ईरान में आज़ाद चुनाव आयोजित न होने के दुश्मनों के आरोपों को ख़ारिज करते हुए कहा कि अगर ईरान में चुनाव आज़ाद नहीं होते तो आज ईरान दूसरे मुल्कों के लिए मज़हबी डेमोक्रेटिक आइडियल नहीं बनता।इसी तरह तेहरान की सेंट्रल नमाज़े जुमा के इमाम ने अमरीका द्वारा साइंस और टेक्नॉलोजी के मैदान में खासकर पाबंदियों और दबाव की हालत में ईरान की तरक़्क़ी की वास्तविकता को क़ुबूल करने की तरफ़ इशारा करते हुए कहा कि विभिन्न मैदानों में ईरान की तरक़्क़ी ने दुश्मनों के सारी अनुमानों पर पानी फेर दिया है कि जो सोचते थे कि पाबंदियों में बढ़ोत्तरी से ईरानी क़ौम को झुकाने पर मजबूर कर सकते हैं।इसी तरह आयतुल्लाह जन्नती ने पाकिस्तान में शिया मुसलमानों के नरसंहार की निंदा करते हुए कहा कि पाकिस्तान में शियों पर हो रहे अत्याचारों में अमरीका का रोल बिल्कुल स्पष्ट है। उन्होंने कहा कि विश्व साम्राज्य शियों का नरसंहार करके पाकिस्तान में शिया और सुन्नियों में मदभेद पैदा करना चाहता है ताकि इलाक़े में अपनी वर्चस्ववादी पालीसियों को आगे बढ़ा सके।